फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: इजराइल, जापान और जर्मनी में नौकरी का सुनहरा माैका, मिलेगी मोटी सैलरी, ऑनलाइन करें पंजीकरण

Thu, 06 Mar 2025 10:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इजराइल, जापान और जर्मनी में नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इजराइल, जापान और जर्मनी में नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। इस पोर्टल के माध्यम से पांच हजार से ज्यादा युवाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी दिलाने की तैयारी है।

विज्ञापन


युवाओं को विभिन्न विदेशी कंपनी में नौकरी पाने का अवसर मिला है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 रखी गई है। सेवायोजन पोर्टल की rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन शुरू हो चुके हैं।सेवायोजन के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा विदेशों में रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in विकसित किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से इजराइल, जापान एवं जर्मनी में 5000 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दिलाने की तैयारी की है। जिसके लिए सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विभाग द्वारा अभी तक केवल इजराइल में नौकरी दी थी, लेकिन अब विभाग इजराइल के साथ-साथ जापान एवं जर्मनी में युवाओं को नौकरी का अवसर दिया जा रहा है। विदेशों में नौकरी के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन

इसमें इजराइल, जापान, जर्मनी में नर्सिग व केयर गिवर (देखभालकर्ता) के लिए 5000 से अधिक रिक्तियां निकली हैं। जिसके लिए नर्सिंग डिप्लोमा योग्यताधारी पुरुष और महिला पात्र होंगें। इजराइल के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष रखी गई है।

वेतन 1.31 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेगा। जापान में केयर गिवर के 50 पद के लिए नर्सिंग डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिसके लिए आयु सीमा 20 से 27 वर्ष होगी। वेतन 1.16 लाख प्रतिमाह मिलेगा। जर्मनी में सहायक नर्स की 250 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिसके लिए आयु सीमा 24 से 40 वर्ष है। वेतन 2.29 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें