सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो कि प्रदेश में महिला सुरक्षित हैं लेकिन, सच्चाई क्या है यह आप इसी खबर से अंदाजा लगा सकते हैं। बागपत में बुधवार को ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया। बताया जाता है कि एक युवक ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी युवक महिला को बिजनौर से बागपत लेकर आया था।
ये था मामला
आरोपी युवक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर बुधवार को बागपत लेकर आया। उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और कई घंटे तक दरिंदगी की। इसके बाद दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर मवीकला के पास बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बिजनौर से महिला को कार में लेकर आया था। आंदेशा है कि आरोपी भी बिजनौर क्षेत्र का ही रहने वाला है।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में कराया दिया है। लड़की के होश में आने पर ही मामले का सही खुलासा होगा। दूसरी ओर पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/