जेएनयू की छात्र राजनीति से देश भर में चर्चित हुए छात्र नेता उमर खालिद ने रविवार की रात छुटमलपुर पहुंचकर चंद्रशेखर से भेंट की। इस दौरान उनके साथ 20 से ज्यादा छात्र मौजूद रहे। करीब पौना घंटा तक चंद्रशेखर से बात करने के बाद रात में ही उमर खालिद दिल्ली के लिए निकल गए।
रविवार रात पौने 11 बजे जेएनयू की छात्र राजनीति से सुर्खियों में आए छात्र नेता उमर खालिद अपने बीस से ज्यादा साथियों के साथ चंद्रशेखर से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों युवाओं ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे के गले मिल कर अपनत्व जताया। साथ ही दोनों ने सेल्फी भी ली। उन्होंने चंद्रशेखर को रिहाई के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान जेएनयू में हुए छात्र संघ चुनाव में वामपंथी पैनल की जीत पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। पौना घंटा तक चंद्रशेखर के आवास पर रुके उमर खालिद ने आधा घंटा तक उनसे एकांत में बातें की।