- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में पांच अक्तूबर से शुरू हो रहे प्रथम चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सोमवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और ऋषभ एकेडमी के बीच वार्मअप मैच हुआ। इसमें जेएमएस की टीम ने दो रन से मैच जीता।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें यश ने 36, रुद्र ने 35, मानस ने 31, फवाज ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अली ने 4 विकेट, कबीर ने दो, नकुल ने दो, कार्तिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। टीम की ओर देव ने 37, निखिल ने 32, कबीर ने 31, नकुल ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मानव ने तीन, फवाज ने दो, परमजोत ने दो, गोल्डन ने दो, संचित ने एक विकेट लिया।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जो टीम प्रतिभाग कर रही हैं उन्हीं स्कूल की टीम को वार्मअप मैच का मौका दिया जा रहा है। उनमें से जेएमएस वर्ल्ड की टीम शामिल है। यहां से बच्चे सीबीएससी स्कूल क्रिकेट ट्रायल व अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर रहे हैं।