फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 84 पट्टेदारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव चरला निहोरी में करीब 1200 बीघा एलएमसी भूमि में तहसील प्रशासन की ओर से आवंटित किए गए 84 पट्टों पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जे हटवाने और पात्र पट्टेदारों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि ग्राम पंचायत चरला निहोरी में करीब 1200 बीघा एलएमसी भूमि है। आरोप है कि पूर्व में तहसील की टीम ने गांव में घर-घर जाकर पात्रता के आधार पर 84 लोगों को भूमि के पट्टे आवंटित किए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पट्टे आवंटित होने के बावजूद संबंधित भूमि पर आज तक अपात्रों का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में बताया गया कि इस संबंध में वर्तमान विधायक और ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराने और जांच के बाद यदि अवैध कब्जा पाया जाए तो उसे हटवाने की कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मांगेराम, आनंद, रामकिशन, महेश, रणधीर, शेरसिंह, बाबू, अमिता, महेंद्र, अतर और बीर सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले में राजस्व टीम को संबंधित पत्रावली के आधार पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें