फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी है खास, नहीं लाए तंबाकू काो पास

Fri, 01 Jun 2018 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिंदगी खास है इसलिए तंबाकू का सेवन न करें। यह सीख देते हुए और लोगों को तंबाकू के खतरों से आगाह करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकाली। जिला अस्पताल से सीएमओ डॉ. राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

 रैली घंटाघर, रेलवे चौपला, जली कोठी और छतरी वाला पीर से होकर जिला चिकित्सालय में संपन्न हुई। रैली में स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रमोहन श्रीवास्तव, डॉ. संत शरण चौधरी, डॉ. सुरेश चंद्रा, मोहित भारद्वाज, विनोद कुमार, कुलदीप आदि है। उधर, केएमसी चिकित्सा संस्थान में जन जागरूक रैली का आयोजन किया गया। संस्थान के मुख्य चिकित्सक डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. प्रतिभा, डॉ. बीएन सतपती, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. राजीव जैन ने जागरूक किया। डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि तंबाकू जीवन के लिए खतरनाक है। तंबाकू से फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, अल्सर, दमा, डिप्रेशन आदि बीमारियां होती हैं। उन्होंने बताया कि केएमसी में कैंसर के इलाज के लिए विश्व की अत्याधुनिक मशीनें हैं। 
तंबाकू छोड़ने के तरीके बताए
अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर नींबू के रस में भिगोएं और थोड़ा काला नमक डालें, नियमित दिनचर्या अपनाएं, सूर्योदय में उठकर पार्क में टहलें, योगा, प्राणायाम और व्यायाम करें
विज्ञापन


मेरठ। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरण अभियान चलाया गया। एनएमओ के चिकित्सक मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग के बाहर इकट्ठा हुए तथा तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। एनएमओ मेरठ प्रांत के अध्यक्ष छाती रोग विशेषज्ञ डॉ वीरोत्तम तोमर ने बताया कि हर चार सेकेंड में एक व्यक्ति तंबाकू के सेवन से मौत के काल के गाल में समा जाता है। एनएमओ मेरठ प्रांत के सचिव फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग अरोरा, डॉ. ऋषि भाटिया, डॉ. वीके अग्रवाल डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. संतोष मित्तल, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. अनिल  नौसरान आदि रहे। उधर, सुभारती डेंटल कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रमुख अधीक्षक डा. पीके बंसल रहे।  प्रधानाचार्य डा. निखिल श्रीवास्तव ने स्लोगन दिया कि अपने लिए नहीं, अपनों के लिए तंबाकू सेवन छोड़ें। कार्यक्त्रस्म में बीडीएस के अनेक छात्र और छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति तथा प्रेरणादायक एक गीत गाया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में बीडीएस की छात्र-छात्राओं द्वारा तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने वाले कई मॉडल प्रस्तुत किए। ओरल मेडिसन एवं रेडियोलॉजी विभाग में 2012 से चल रहे तंबाकू निषेध केंद्र की संचालिका डा. स्वाति गुप्ता ने जानकारी दी। अब तक 6000 से भी अधिक लोग कार्यक्रम का लाभ उठा चुके हैं और 42 प्रतिशत लोग पूरी तरह इस आदत से मुक्त हो चुके हैं। डा. रविप्रकाश, डा. संगीता मलिक, डा. सुमित गोयल, डा. खुशबू भल्ला आदि रहे।

बीमारियों से बचाव की जानकारी दी 
मेरठ। आईएमए हॉल में डब्ल्यूएचओ के सहयोग से वीपीडी सर्विलांस कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ. मंजू वैश्य शर्मा अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने किया। डॉ. राजकुमार, डॉ. विश्वास चौधरी आदि रहे। कार्यशाला के उद्देश्य एवं वीपीडी सर्विलांस एवं पोलियो, मीजल्स, टेटनस की जांच व रोकथाम में चिकित्सा अधिकारियों की भूमिका के विषय में बताया। डॉ. रजत. डॉ. संजय मेहरोत्रा और डॉ. रचना ने तकनीकी सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें