बागपत में एयरफोर्स के एक जवान ने नशीला पदार्थ खिलाकर बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शिक्षक की अस्मत लूटी और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी जवान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती ने महिला पुलिस को दी तहरीर में बताया वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसकी बहन की शादी छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई। जो एयरफोर्स में जवान है। उसके जीजा का दिल्ली निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल गया है। इसका पता उसको चल गया। जीजा ने प्रेम प्रसंग की किसी को जानकारी देने से मना किया। एक दिन जीजा अपनी कार से उसे बहाने से किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। धमकी दी यदि किसी के सामने मेरे प्रेम प्रसंग का जिक्र किया तो वीडियो को वायरल कर दूंगा। आरोपी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान उससे काफी रुपये भी ऐंठे और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी परेशान है। पीड़ित की तहरीर पर महिला थाने में आरोपी जीजा, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी।
स्कूल में अश्लील वीडियो लेकर पहुंचा आरोपी जवान
पुलिस के अनुसार आरोपी जवान अश्लील वीडियो को लेकर शिक्षिका के स्कूल में भी पहुंच गया। उसने स्कूल के प्रधानाध्यापक को वीडियो दिखाई। इसके अलावा कई अन्य लोगों के सामने भी वीडियो का प्रदर्शन किया।
अपनी प्रेमिका के साथ ही रह रहा आरोपी
आरोपी जवान अपनी प्रेमिका के साथ ही रह रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी जवान ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी कर ली है। परिजन आरोपी जवान से संबंध नहीं रख रहे हैं।