खरखौदा के गांव बहरानपुर में जन जागरण अभियान के तहत आयोजित सभा को संबोधित करते सांसद अरुण गोविल
बहरानपुर में चौपाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। जी राम जी योजना को लेकर क्षेत्र के गांव बहरानपुर में भाजपा नेता रविंद्र गुर्जर के आवास पर एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल रहे। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि राम जी योजना ग्रामीण विकास के लिए वरदान साबित होगी।
सांसद ने कहा कि ग्रामीण विकास पर अब श्री राम की कृपा हो गई है। अब सब कुछ अच्छा होगा। उन्होंने योजना के लाभ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा गंदी राजनीति के चलते दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने बताया कि जन जागरण अभियान विकसित भारत वीबी जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि इस योजना से आम नागरिको, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में रविंद्र गुर्जर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का स्वागत भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, अतुल त्यागी कोल, फिरेराम वर्मा, फिरेराम धंतला, राजेश्वर छतरी, जितेंद्र त्यागी, संजय प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।