फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना प्रजातियों की पहचान के लिए दिया प्रशिक्षण

Sat, 17 Jan 2026 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/ मुंडाली। नंगलामल चीनी मिल परिसर में गन्ना सर्वे कार्य से संबंधित कार्मिकों के लिए गन्ना प्रजातियों, किस्मों की पहचान विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने बताया कि समस्त कार्मिकों को गन्ना फसल की संस्तुत प्रजातियों की पहचान में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें गन्ना सर्वे कार्य को भी सटीक पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित किया जा सके तथा कृषकों को गन्ना आपूर्ति, पर्ची निर्गमन एवं अन्य सम्बन्धित प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर नंगलामल चीनी मिल के अभिषेक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष (गन्ना), विवेक कुमार, सहायक महाप्रंबंध (गन्ना), सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें