फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंद मकान का जंगला हटाकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला तिहाई चौधरीपुरा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए कमरे का जंगला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।
चौधरीपुरा निवासी गुलशनव्वर ने मवाना थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनके पति दुबई में काम करते हैं। वह मकान पर ताला लगाकर अपने मायके गई हुई थीं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि रात में उनके बंद मकान से कुछ आहट आई थी। जब वह मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य ताला लगा था, लेकिन अंदर कमरे का जंगला हटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने का एक सेट, दो जोड़ी सोने की बाली, दो लेडीज अंगूठी, एक लौंग, एक नोज पिन के अलावा चांदी के दो हार, दो जोड़ी पायल, तीन घड़ियां और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें