फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोगुना करने का लालच दे लाखों के जेवर लेकर सराफ लापता

Sat, 16 May 2026 09:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भराला गांव की कई महिलाओं को एक सराफ द्वारा रकम और जेवर दोगुना करने का लालच देकर ठगी कर ली। आरोपी सराफ के लापता होने पर ठगी का एहसास होने पर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भराला गांव निवासी शायरा बानो ने बताया कि सर्राफ ने उसे 20 तोले चांदी और 15 हजार रुपये दोगुना करने का लालच दिया था। प्रीति ने 16 तोले चांदी और सोने का गले का सेट गिरवी रखकर करीब 13 हजार रुपये दिए थे। सुमन ने 64 हजार रुपये के साथ सोने की बाली व कुंडल भी दिए, जबकि वकीला से 17 हजार रुपये दोगुना करने के नाम पर लिए गए। आरोप है कि आरोपी सर्राफ ने सभी को जल्दी रकम और जेवर दोगुना कर लौटाने का भरोसा दिया था। शुरुआत में वह संपर्क में रहा, लेकिन अब उसका फोन बंद आ रहा है और वह गायब हो गया है इसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित महिलाओं ने एकजुट होकर दौराला थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि सर्राफ ने भरोसा जीतकर सुनियोजित तरीके से ठगी की है और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें