फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ और देवर ने महिला को बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया बलात्कार

Wed, 11 Apr 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को बंधक बनाकर जेठ और देवर ने तीन दिनों तक बलात्कार किया। जब इस बारे में पीड़िता के मायके वालों को पता चला तो...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बड़ौत नगर के एक मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को तीन दिन तक मकान में बंधक बनाकर जेठ व देवर ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों से की। उन्होंने महिला को मुक्त कराया और कोतवाली में तहरीर दी है।

बागपत की रहने वाली एक महिला की शादी 5 फरवरी 2017 को नगर के मोहल्ले के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे। हाल में उन्होंने 1 लाख रुपये और फ्रिज की मांग की। महिला के इंकार करने पर तीन दिन से ससुराल वालों ने महिला को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। इतना ही नहीं जेठ और देवर ने उसके साथ दुराचार भी किया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: 7 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार, मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की सुबह इसकी भनक मोहल्ले के लोगों को लगी तो इसकी सूचना उन्होंने महिला के मायके में दी। उसके परिजन वहां पहुंचे तो ससुराल वाले भाग खड़े हुए। परिजनों ने महिला को मुक्त कराया। महिला के परिजनों ने कोतवाली में पति, जेठ, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें