फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सारा रिजवी ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
लावड़ - निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी सारा रिजवी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। कस्बा निवासी सारा रिजवी ने मेरठ में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता पर समाजसेवी मोहन सैनी उनके आवास पहुंचे और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि सारा की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। सम्मान समारोह में हरपाल सैनी, जयसिंह सैनी, दीपक सैनी, मुजीब रिजवी, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें