मोदीपुरम। डीएन कॉलेज में 14 फरवरी को प्रस्तावित पुरातन छात्र सम्मेलन के लिए मंगलवार को एलुमिनाई एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल व वरिष्ठ अधिवक्ता केसी कौशिक, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एनके तनेजा, पद्मश्री बालेंदु वैद्य सहित अन्य पहुंचे। सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन समिति के गठन, आमंत्रण प्रक्रिया, पूर्व छात्रों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। प्राचार्य ने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन संस्था एवं पूर्व छात्रों के बीच सशक्त सेतु का कार्य करता है। इससे कॉलेज के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलती है। इस दौरान बताया गया कि इस बार 50 छात्रों को 5000 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। बैठक में एलुमनाई एसोसिएशन की महामंत्री डॉ. आभा अवस्थी, अध्यक्ष वीएम नौटियाल, माणिक बनर्जी, डॉ. एसके अग्रवाल, अतुल त्यागी, यशपाल सिंह, संजीश्वर प्रकाश त्यागी, प्रो. शेफाली, प्रो. बीके अग्रवाल, डॉ. विश्रुत, डॉ. प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।