फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चैत्र नवरात्र पर जयंती माता का हुआ भव्य शृंगार, पहला नवरात्र आज

विज्ञापन
नवरात्रों के अवसर पर भव्य रूप सजा जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के पांडव टीले स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुधवार को विधिविधान से माता का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से माता की आराधना की।
ज्योति शर्मा, सीमा गुर्जर, काजल शर्मा, मानसी शर्मा और रानी शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ माता का शृंगार किया। मंदिर में फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक दृश्य देखने को मिला। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से नवरात्र का प्रथम दिन प्रारंभ होगा और लगातार नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर की प्राचीन मान्यता के कारण यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के आचार्य मुकेश शांडिल्य ने विधिविधान के साथ पूजा संपन्न कराई और श्रद्धालुओं को नवरात्र के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र आत्मशुद्धि और शक्ति उपासना का पर्व है, जिसमें श्रद्धा और नियम के साथ पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी प्रबंध किए गए हैं, जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें