फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

Mon, 12 Feb 2024 05:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

RLD News : रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया है। अब पश्चिमी यूपी में चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आखिरकार सोमवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया है। अब चौधरी जयंत के एनडीए में जाने से वेस्ट यूपी में चुनावी समीकरण भी पूरी तरह बदल जाएंगे। हालांकि, जयंत का एनडीए में शामिल होना कई दिनों से तय माना रहा था लेकिन, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार था। 

विज्ञापन




पश्चिमी यूपी में बदल जाएंगे चुनावी समीकरण 
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के एनडीए में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण भी अब बदल जाएंगे। अब आगामी लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक भी भाजपा की तरफ आता दिखाई देगा। अब इसके दो बड़े कारण हो गए हैं। पहले भाजपा सरकार ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी और अब रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने भी एनडीए में शामिल होने का एलान आधिकारिक तौर पर कर दिया है। 

केंद्र सरकार ने जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का किया था एलान
केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया था। साथ ही वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर इसका एलान किया था। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है।  

यह भी पढ़ें: चरण सिंह के किस्से: जनसभा में चौधरी साहब ने पूछा कि कहां हैं तुम्हारे पिताजी?, परिवार को बताते थे महत्वपूर्ण

जयंत ने पीएम मोदी का किया था आभार व्यक्त
चौधरी जयंत सिंह ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने नौ फरवरी को कहा था कि सीटों के बंटवारे की बात नहीं, आज धन्यवाद देने का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं परिस्थिति को देखकर बात करता हूं। जयंत ने कहा था कि पिता जी अजित सिंह का अधूरा सपना पूरा हुआ है। कहा कि ये भावुक और यादगार पल है। यह फैसला पीढ़ियों तक याद रहेगा।
विज्ञापन

पोस्ट डिलीट करने से किया था इनकार
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कोई पोस्ट डिलीट नहीं करूंगा। कहा कि लोकतंत्र में शिकायत और आंदोलन होते हैं। जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की मूल भावना को समझते हैं। एनडीए में जाने की बात पर कहा था कि आज किस मुंह से इन्हें इनकार करूं।

यह भी पढ़ें: UP: दादा व पिता की राजनीतिक विरासत वापस लेने में अहम जयंत का गठबंधन दांव, 1977 से इस सीट पर रालोद का कब्जा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें