फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: तीन टुकड़ों में मिली लाश की हुई पहचान, नोएडा के दनकौर निवासी सुहैल का था शव

Mon, 12 Feb 2024 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में प्लास्टिक के बोरे में तीन टुकड़ों में मिले युवक के शव की पहचान कराने में आखिरकार तीसरे दिन पुलिस कामयाब हो गई।
 
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट मे बीते 10 फरवरी को आमिर गार्डन में तीन टुकड़ों में बोरी के अंदर युवक का शव मिला था। सोमवार सुबह युवक की पहचान नोएडा थाना क्षेत्र के दनकौर निवासी सुहैल के रूप में हुई है। परिजनों थाने में युवक की गुमशुदा की भी दर्ज कराई थी। परिजनों ने शव की पहचान कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गार्डन में बीते शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे में भरकर खाली प्लाट में डाला गया था। सुबह राहगीरों ने प्लाट में बोरी पड़ी देखकर उसे खोला तो उसके अंदर तीन टुकड़ों में युवक की लाश थी।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया कि लाश की गर्दन, धड़ और पैर तीनों अलग-अलग हिस्से में थे। मृतक के दाएं हाथ पर सुहैल लिखा है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की। धारदार हथियार से उसके शरीर को काटा गया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि सोमवार को शव की पहचान हो गई है। शव नोएडा जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुहैल का है। परिजनों से पंचायात नामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें