फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Curfew: पश्चिमी यूपी में सन्नाटा, सड़कें-गलियां, बाजार सब सूना, तस्वीरों में देखें कहां कैसा है हाल

Sun, 22 Mar 2020 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
जनता कर्फ्यू के दौरान चौराहे पर सन्नाट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को मात देने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू लगा है। सुबह से ही लोग अपने घरों में कैद हैं। रात से ही जनता कर्फ्यू के लिए लोगों ने तैयारी कर ली थी। वहीं दूध से लेकर अखबार तक की सप्लाई भी रविवार को सुबह चार बजे से ही कर दी गई। जनता कर्फ्यू को पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में लोगों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि आवश्यक कार्यो के लिए इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर निकले। आगे तस्वीरों में देखें हाल: -
विज्ञापन

2 of 11
जनता कर्फ्यू के दौरान खड़ी बसें - फोटो : अमर उजाला
मेरठ देहात में हर जगह सन्नाटा छाया हुआ है। मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पूरी तरह बंद है। बस स्टैंड पर बसें इस तरह खड़ी हुई हैं। जानी क्षेत्र में बाजार बंद हैं। मेरठ बागपत हाईवे भी सूना पड़ा हुआ है। उधर माछरा का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है। मेरठ गढ़ मार्ग पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। किठौर क्षेत्र में मेडिकल और जरूरी सामान की दुकानें भी खाली हैं। थाने पर भी कोई फरियादी नहीं पहुंचा है। 

 
विज्ञापन

3 of 11
हापुड् अड्डा पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सुबह 7 बजे से ही जनता कर्फ्यू का असर दिखने लगा, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कैंट में रेलवे रोड और सरधना रोड कंकरखेड़ा का नजारा कुछ ऐसा दिखा। मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर भी लोग कम ही नजर आए। हालांकि यहां पुलिस बल तैनात है।

4 of 11
मेरठ का बेगमपुल चौराहा - फोटो : अमर उजाला
शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा बेगमपुल भी पूरी तरह सुनसान पड़ा है। यहां इक्का-दुक्का बाइक सवार और गाड़ी लेकर लोग गुजरते दिखे।
विज्ञापन

5 of 11
टोल प्लाजा सिवाया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा पर भी सन्नाटा छाया रहा। यहां से भी इक्का-दुक्का गाड़ियां ही गुजरी। 
विज्ञापन

6 of 11
बागपत में सूनी पड़ी गलियां - फोटो : अमर उजाला
उधर बागपत में शहर से लेकर देहात तक बाजार, गलियां और चौराहे सूने पड़े हुए हैं ।
विज्ञापन

7 of 11
बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया है। - फोटो : Janta curfew, Janta curfew meerut
बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर नजारा कुछ ऐसा दिखा, स्टेशन पर एक भी यात्री नजर नहीं आया ।

8 of 11
खाली पड़ा टिकट काउंटर - फोटो : अमर उजाला
वहीं टिकट काउंटर और यात्री प्रतीक्षालय भी खाली पड़ा है। कोई यात्री स्टेशन पर नहीं दिखा।

9 of 11
मुजफ्फरनगर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भी जनता कर्फ्यू का लोगों ने पूरी तरह समर्थन किया। यहां भी शहर के मुख्य चौराहे और सड़कें सूनी पड़ी हुई है।

10 of 11
शामली में चौराहे का हाल - फोटो : अमर उजाला
शामली में भी लोग पूरी तरह जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं। सड़कें बाजार गलियां, कॉलोनी सभी जगह सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन

11 of 11
सहारनपुर की सड़कें भी हैं सूनी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सड़कें पूरी तरह सूनी पड़ी हैं। लोग जनता कर्फ्यू का पूरी तरह समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें