फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनहित कॉलेज और एचएलएम ने फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
ए एस पी जी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प
विज्ञापन
मवाना में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। एएस पीजी कॉलेज में सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 16 महाविद्यालयों की महिला और पुरुष टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य अरुण कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जनहित कॉलेज, गाजियाबाद ने जीत हासिल की। उन्होंने एचएलएम कॉलेज, दुहाई (गाजियाबाद) को पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद ने विजय कॉलेज, गाजियाबाद को हराया। इस जीत के साथ वह फाइनल में पहुंच गए। पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला मंगलवार सुबह 10 बजे खेला जाएगा। पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले अभी भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग के एकल मुकाबले भी हुए। लक्ष्मी चंद कॉलेज, बागपत की पायल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीसीएसयू कैंपस मेरठ की खुशी शर्मा को द्वितीय स्थान मिला। मेजबान एएस कॉलेज की विशाखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन दुलीचंद महला, कुलदीप मलिक और नीतू सिंह ने किया। इस दौरान सचिन कुमार, पूनम रानी, रक्षा गुप्ता, अमृता कुमारी, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, राबिन सिंह, राजेश गौतम और मोहम्मद नसीम सिद्दीकी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें