फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र खुला, मेडिकल का जल्द खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र खुल गया है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का भी खुल जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। लाइसेंस नवीनीकरण की वजह से इन पर ताला लटक गया था।
विज्ञापन

इस बार केंद्र सरकार द्वारा इन्हें खुद संचालित करने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछली कंपनी महाराज विनायक सोसायटी का ही रिन्यूवल कर दिया गया है। सस्ती दवाओं की जरूरत को पूरा कर रहे मेडिकल और जिला अस्पताल के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पिछले दिनों बंद कर दिए गए थे। मेडिकल स्टोरों के मुकाबले इन जन औषधि केंद्रों पर दवाएं 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं। मेडिकल कॉलेज में 24 दिसंबर 2018 को खुले केंद्र में कोरोना काल से पहले यहां हर माह करीब 35 हजार लोग यहां से दवाइयां लेते थे। कोरोना काल में भी यह संख्या लगभग साढ़े सात हजार थी। जिला अस्पताल का केंद्र 15 जुलाई 2018 से चल रहा था। कोरोना काल से पहले हर माह 25 से 30 हजार लोग दवाइयां लेते थे, जो कोरोना काल में हर माह करीब छह हजार थी। नोडल अधिकारी गौतम कपूर ने बताया कि लाइसेंस रिन्यूवल हो गया है। फिर से इन्हें खोले जाने की तैयारी है। जिला अस्पताल का खुल गया है। उम्मीद है कि मेडिकल का भी जनवरी के अंत तक खुल जाएगा।
चिपका दिया शिफ्टिंग का पर्चा
मेडिकल कॉलेज का जन औषधि केंद्र बंद है। उस पर एक व्यक्ति ने पर्चा चिपका दिया है कि यह केंद्र अब शास्त्री नगर में शिफ्ट हो गया है, जबकि नोडल अधिकारी का कहना है कि ऐसा नहीं हुआ है जन औषधि केंद्र यहीं खुलेगा। इस तरह से प्रचार लगाया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें