फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक माह बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जम्मू रेल मार्ग यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रदद होने के कारण यात्री परेशान
विज्ञापन

नवरात्र में मां वैष्णो देवी नहीं जा सके
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पिछले माह जम्मू कश्मीर, पंजाब में तेज बारिश के कारण नदियों में आई बाढ़ और रेलवे लाइनों को पहुंचे नुकसान के बाद से अभी तक रेल मार्ग नियमित नहीं हो सका है। दिल्ली से मेरठ जाने वाले रास्ते चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस अभी तक नहीं चली है।। जिसके कारण नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले भक्त मायूस हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ के रास्ते जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14661 रविवार को भी रद्द रही। मेरठ से जम्मू जाने वाली यह एक ऐसी ट्रेन से जिससे दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से बड़ी संख्या में यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। ट्रेन लगभग एक माह से बंद है। जिसके कारण काफी भक्तों को मां के दर्शन का अवसर नहीं मिल पाया है। रेल मार्ग सुचारू न होने के कारण ट्रेनों का संचालन जम्मू से अंबाला तक रेल मार्ग अधिक प्रभावित है। जम्मू तवी से दिल्ली के लिए चलने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या14662 रविवार को भी नहीं चल सकी। जम्मू तवी से चलने वाली जम्मू मेल गाड़ी संख्या 20434कटरा और अंबाला जंक्शन के बीच रद्द रही। यह ट्रेन अंबाला से हरियाणा पानीपत के रास्ते दिल्ली पहुंची। इसी प्रकार जम्मू तवी से चलने वाली संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18310 भी जम्मू तवी से अमृतसर जंक्शन के बीच रद्द रही। जो शाम 7:22 बजे अमृतसर जंक्शन से सोनीपत के रास्ते दिल्ली आज दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें