फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम और फरीदाबाद के जमातियों को घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसाम और फरीदाबाद के जमातियों को भेजा घर
विज्ञापन

मवाना। लगभग 50 दिन बाद आसाम और फरीदाबाद के जमातियों को घर जाने को मिला। उल्लेखनीय है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड, आसाम व फरीदाबाद के विभिन्न मस्जिदों में रुके लगभग 46 जमातियों को मार्च के अंत में एएस पीजी कालेज में क्वारंटीन किया था। झारखंड के जमातियों में से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिनकी बाद में रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। तभी से ही ये लोग एएस पीजी कालेज में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

जिसके लिए नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया ने इन सभी को ईद इनके परिवार के साथ मने, इसके लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक संपर्क साधा तथा इनको ईद से पहले घर भिजवाने में सफलता हासिल की। झारखंड के 22 जमातियों को गुरुवार की रात बस में सवार कर भेज दिया था। शुक्रवार को ईपास बनवाकर आसाम और फरीदाबाद के जमातियों की बसों द्वारा घर भेजा गया। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने रास्ते के लिए फल आदि की व्यवस्था की तथा कच्चा राशन भी दिया। सभी को 2-2 हजार रुपये भी दिए। जमातियों ने चेयरमैन अय्यूब कालिया का भी धन्यवाद किया। चेयरमैन ने सभी को जूमा अलविदा की मुबारकबाद देते हुए विदा किया। इस मौके पर उनके साथ नबी हसन अय्यूब, मौ. असजद, पूसो, वसीम, मुसअब, मौलाना नबील, शमशाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें