फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर पूजा की

विज्ञापन
बड़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को नगर स्थित शिवालयों में भारी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। त्रियोदशी के साथ-साथ कांवड़ियों ने चतुर्दशी का जल चढ़ाया। जलाभिषेक के दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शिवालयों में हर-हर महादेव के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मेरठ-पौडी मार्ग स्थित बड़ा महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने त्रयोदशी का तथा शाम के समय चतुर्दशी का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पंडित वाचस्पति ने बताया कि सुबह से ही शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू कर दिया था। वहीं नगर के फलावदा रोड, काबली गेट, हीरालाल स्थित मंदिर में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से मन्नतें मांगी। बड़ा महादेव मंदिर पर ओम शिव शक्ति दरबार सेवा ट्रस्ट की ओर से फलों का वितरण किया गया। जिसमें ट्रस्ट के गौरव राठी, अमित भाटी, राजीव रस्तोगी, उमेश चौधरी, अशोक चौधरी, कृष्णमोहन गुप्ता, रामकिशोर, गोपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

बड़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें