फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए भूमि चिह्नित की गई

विज्ञापन
हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने के लिए चिन्हित की गई भूमि। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के दिन जल्द बदलने वाले हैं। 1 फरवरी को पेश बजट में यहां राष्ट्रीय संग्रहालय बनाए जाने की घोषणा की थी। शुक्रवार को यहां संग्रहालय बनाने के लिए आईटीआई के पास भूमि चिह्नित की गई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने की दिशा में काम तेज हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पानी की टंकी व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समीप नगर पंचायत की लगभग एक हेक्टेयर खाली पड़ी भूमि को चिह्नित कर लिया है। यहां संग्रहालय बनाए जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी दी है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर काम किया जाएगा। संग्रहालय बनने के बाद इसमें पांडव टीले से मिले अवशेषों को प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। पुरातत्व विभाग को महाभारतकालीन कई अवशेष वह मूर्तियां अभी तक प्राप्त हो चुकी हैं। इस संबंध में एसडीएम ऋषिराज का कहना है कि आईटीआई कॉलेज के समीप भूमि को चिह्नित कर लिया है। वहीं विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि जल्द ही डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। क्षेेत्रीय पर्यटन अधिकारी मेरठ सहारनपुर मंडल अंजू चौधरी ने बताया कि जमीन चिह्नित कर संस्कृति विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें