फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश सरगना मसूद अजहर को छुड़ाने की रची गई थी ये खतरनाक साजिश, सहारनपुर से जुड़ा खास कनेक्शन

Thu, 02 May 2019 02:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मसूद अजहर
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया है। मसूद अजहर का कनेक्शन सहारनपुर से उस समय जुड़ा था, जब 1994 में मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए सहारनपुर से ही साजिश रची गई थी। हापुड़ से अगवा किए गए विदेशी नागरिकों को सहारनपुर के खाताखेड़ी में रखा गया था। 

विज्ञापन


नवंबर 1994 में हुए इस मामले में विदेशी नागरिकों को छुड़ाने के लिए पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंस्पेक्टर ध्रुवलाल यादव और एक सिपाही शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकी भी मारा गया था। यह पहली वारदात थी, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जैश-ए-मोहम्मद की सक्रियता उजागर हुई थी। इसके बाद मुजफ्फरनगर के गांव जौला से जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर मोहम्मद वारस गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं, बाद में भी जैश-ए-मोहम्मद का कनेक्शन कई बार पश्चिमी यूपी और सहारनपुर जनपद से जुड़ता रहा है। इसी साल फरवरी माह में एंटी टेररिस्ट स्कवायड (एटीएस) और पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य शाहनवाज तेली निवासी जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद इन दोनों आतंकियों ने देवबंद का रुख किया था। इन दोनों आतंकियों को जैश-ए-मोहम्मद के लिए फिदाईन तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसका खुलासा एटीएस की पूछताछ में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण मामले--- 
-- 1994 में तीन ब्रिटिश नागरिकों को बंधक बनाकर आतंकियों ने खाताखेड़ी में रखा था। इन्हें छुड़ाने गए इंस्पेक्टर ध्रुवलाल की मौत हो गई थी, कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
-- 1991 में लक्ष्मी सिनेमा में बम फटा था, जिसमें आठ से दस लोग मारे गए थे। उस समय घटना में आतंकियों का हाथ बताया गया था।
-- किफायत उल्लाह उर्फ जाफर अहमद उर्फ अताउर्रहमान उर्फ अल उल्लाह मोहल्ला कस्साबान सरसावा का रहने वाला था। जो बाद में जम्मू कश्मीर चला गया था, फिर हूजी का चीफ बना, फिर राजस्थान में रहा। 
-- 2005 में अयोध्या में हुए बम कांड में तीतरो के डॉक्टर इरफान को पकड़ा गया था। 
-- 2001 में आतंकी गतिविधियों के चलते मुफ्ती इसरार को एक मदरसे से पुलिस ने पकड़ा।
-- अगस्त 2010 में देवराज सहगल उर्फ शाहिद उर्फ इकबाल भट्टी को पटियाला से गिरफ्तार किया। उसने देवराज सहगल के नाम से सहारनपुर से लाइसेंस एवं दस्तावेज बनवा लिए थे। 
-- सितंबर 2015 की रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से हिजबुल इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को गिरफ्तार किया था। 
-- 22 फरवरी 2019 को एटीएस और पुलिस ने देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली निवासी कुलगाम, जम्मू कश्मीर और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें