फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में अलर्ट, जैश-ए-मोहम्मद ने रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की दी धमकी

Tue, 17 Sep 2019 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • धमकी के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है
  • रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही है
  • सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे को तलाशा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में रेलवे स्टेशन पर भेजे गए धमकी भरे पत्र के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर कड़ी चेकिंग की गई। ट्रेनों में भी लोगों के सामान की तलाशी ली गई। 

विज्ञापन


आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से रोहतक में रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भेजे गए पत्र में देश के कई रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट की धमकी दी गई। पत्र में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान के रेलवे स्टेशनों के अलावा कई धार्मिक स्थलों पर भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

इस धमकी के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही है। सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे को तलाशा। परिसर में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, उनके सामान की चेकिंग की।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेनों में भी कड़ी चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा लिया गया।

यह भी पढ़ें: लश्कर की धमकी, 10 नवंबर तक उड़ा देंगे यूपी के कई रेलवे स्टेशन, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व में सहारनपुर में मिल चुकी है धमकी
सहारनपुर भी संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में शामिल है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की कई बार धमकियां मिल चुकीं हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व अंबाला के स्टेशन अधीक्षक को इसी तरह का पत्र मिला था। जिस पर लश्कर-ए- तैयबा के कमांडर मौलवी अबू बुखारी का नाम लिखा था। उसमें सहारनपुर रेलवे स्टेशन के अलावा शाकंभरी मंदिर पर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। 

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त : राशिद अली
जीआरपी प्रभारी राशिद अली का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। स्टेशन पर लगातार चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्लेटफार्म पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। प्रत्येक यात्री पर नजर रखी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें