फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डांडिया से होगा जैन मुनि का स्वागत, 100 महिला संगठन होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
26 को आचार्य सौरभ सागर महाराज के मंगल प्रवेश को एतिहासिक बनाएगा जैन समाज
विज्ञापन

अलग अलग ड्रेस कोड में शामिल होंगी महिला शाखाएं
जैन धर्मशाला में हुई बैठक में लिए गए अहम निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैन मुनि आचार्य सौरभ सागर महाराज के 26 जुलाई को शहर में होने वाले मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां हैं। इसी क्रम में रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में भारतीय जैन मिलन की महिला शाखाओं की पदाधिकारियों की बैठक हुई। मंगल प्रवेश को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी महिला शाखाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी की भावना है कि आचार्य श्री का मंगल प्रवेश और चातुर्मास ऐतिहासिक बने। इस उद्देश्य से आयोजन की तैयारी सभी को मिलकर करनी है।
विज्ञापन

बैठक में महिला शाखाओं की पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मंगल प्रवेश के दौरान सभी शाखाओं की महिलाएं अलग-अलग ड्रेस कोड में शामिल होंगी। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर डांडिया सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आचार्य श्री का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

जैन मिलन की सभी महिला शाखाओं के साथ विभिन्न समाजों के महिला मंडल और अन्य महिला संगठन भी इस आयोजन में भाग लेंगे। कुल मिलाकर लगभग 100 महिला संगठन अपनी-अपनी टोली के साथ अलग-अलग ड्रेस कोड में मंगल प्रवेश में शामिल होकर आयोजन को भव्य और यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें