फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईओ ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने वार्डों में चल रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की जमीनी हकीकत को परखा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों को जागरुक किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार के साथ नगर के वार्ड संख्या 11 और 17 का दौरा किया। उन्होंने वार्डों में चल रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की जमीनी हकीकत को परखा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ईओ ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े को डस्टबिन में अलग-अलग रखें और पालिका के वाहनों में भी इसे अलग-अलग ही दें, ताकि कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने पालिका कर्मियों को भी निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करें ताकि वार्डों में स्वच्छता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें