फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ की जाहरवीर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
गांव नंगलामल मे जाहरवीर महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा निकाली जाती हुई
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंगलामल में जाहरवीर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण के बाद की गई। गांव नंगलामल में सुखवीर सिंह के मकान से जाहरवीर गोगा महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। गोगा महाराज की मूर्ति को बैलगाड़ी में रखकर गांव के विभिन्न मोहल्लों से सवारी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न जगह रोककर भव्य स्वागत कर प्रसाद ग्रहण किया। जाहरवीर गोगा महाराज के मंदिर पर शोभा यात्रा संपन्न हुई। मंत्रोच्चारण के उपरांत मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज, सुमित राणा, गजेंद्र सिंह, हनुमान दल के अध्यक्ष श्रीओम तोमर, डाॅ. भूपेंद्र राघव, अनुज तोमर समाजसेवी, अनुज तोमर, सुखवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें