फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाहरवीर गोगा महाराज कमेटी को किया जाएगा सक्रिय, बेसमेंट में लगा रहेगा ताला

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव भामौरी में ​मंदिर विवाद में तहसील पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में ताला लगाने विवाद में मंगलवार को एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की है। इसमें मंदिर का ताला खुलने पर दोनों पक्षों की सहमति बनी है। जबकि मंदिर के बेसमेंट में ताला लगा रहेगा। प्रशासन ने बेसमेंट के ताले की चाबी ग्राम प्रधान को सौंप दी है।
विज्ञापन

गांव भामौरी में झिटकरी रोड पर स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की माढ़ी है। इस पर प्रति वर्ष मेले का भी आयोजन किया जाता है। माढ़ी के बराबर में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति यहां तंत्र क्रिया करता है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने बेसमेंट में ताला लगवा दिया था। इसके विरोध में पुजारी पक्ष के लोग तहसील में धरने पर बैठ गए थे। मामला बढ़ने पर तहसीलदार ने चाबी उनको सौंप दी थी। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अगले दिन भी तहसील में प्रदर्शन किया।
मंगलवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने दोनों पक्षों को तहसील बुलाकर बात की। कई वर्षों से बंद पड़ी जाहरवीर गोगा महाराज कमेटी को सक्रिय करने पर सहमति बनी। एसडीएम ने कहा कि कमेटी को बायलॉज के अनुसार सक्रिय किया जाए। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया। कमेटी सर्वसम्मति से जो निर्णय लेगी, उसको माना जाएगा। तब तक के लिए यथा स्थिति बनी रहनी चाहिए। बेसमेंट में ताला लगा रहेगा। पूजा-अर्चना करने वालों को नहीं रोका जाएगा। दोनों पक्षों की सहमति पर प्रशासन ने बेसमेंट की चाबी ग्राम प्रधान को सौंप दी। साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर वीडियो ग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें