फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जगदीश यादव की पुस्तक का विमोचन हुआ

Thu, 18 Dec 2025 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देश के प्रख्यात वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर जगदीश यादव की बहुचर्चित पुस्तक व्यू फाइंडर- तमाशा मेरे आगे का विमोचन बुधवार को बच्चा पार्क स्थित निंबस बुक रिटेल आउटलेट में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राजीव रंजन नाग और विशिष्ट अतिथि भारतीय महिला प्रेस कॉर्प्स की पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विन्नी यादव रहीं।
विज्ञापन

व्यू फाइंडर- तमाशा मेरे आगे एक अनुभवी फोटो पत्रकार की दृष्टि से रची गई किताब है। जो कैमरे के लेंस के सामने घटित घटनाओं के साथ-साथ कैमरे के पीछे छिपी सच्चाइयों, सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तनों, मानवीय संवेदनाओं और पत्रकारिता की नैतिक चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से उजागर करती है। लेखक जगदीश यादव दशकों से सक्रिय फोटो-जर्नलिस्ट रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की अनेक ऐतिहासिक, सामाजिक एवं राजनीतिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया है। इस दौरान डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. तनुराज सिरोही, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता संजय गोयल, विपिन धुलिया और रामधनी मौजूद रहे। निंबस बुक रिटेल आउटलेट की संचालिका आनंदिनी अलका शर्मा व अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने अतिथियों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें