फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा शहर, एक दिन में 13 हजार वोटिंग

Mon, 20 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांशी राम आवास में लगा कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की वोटिंग के लिए शहरवासी जागने लगे हैं। रविवार को ही 13 हजार से अधिक लोगों ने वोटिंग की। ऑफलाइन सिस्टम लोगों को अधिक भा रहा है। मिस कॉल से भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। सुबह से शाम तक शहरवासी वोटिंग करने में लगे रहे। अब तक 27 हजार लोग स्मार्ट सिटी के लिए वोट कर चुके हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए साफ जाहिर हो गया है कि मेरठ की डीपीआर अन्य शहरों की डीपीआर पर भारी पड़ेगी। 30 जून को केंद्र सरकार की टीम के सामने प्रजेंटेशन में मेरठ सबको पछाड़ देगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए वोट को लेकर शहर की जनता का उत्साह देखने लायक है। जहां लोग कैंप लगाने को सड़कों पर उतर आए हैं, वहीं निगम प्रशासन ने भी कार्य तेज कर दिया है। स्मार्ट सिटी सेल की टीम की मानें तो मध्य रात्रि तक वोटिंग 28 हजार को छू गई। जबकि इसमें मोबाइल नंबरों पर मिस कॉल पर की गई वोटिंग को शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अगर इसी स्पीड से शहर की जनता वोटिंग करती रही तो 25 जून तक मेरठ अन्य शहरों से वोटिंग में काफी आगे निकल जाएगा।  

टी-शर्ट और टॉपी नहीं पहन रहे  
अधिकारी, कर्मचारी व प्रचार प्रसार में लगे प्राइवेट लोगों और पार्षदों को बांटी गई स्मार्ट सिटी लिखी टी-शर्ट दूसरे दिन ही गायब हो गईं। टी-शर्ट और टोपी लेते समय लोग आगे रहे, लेकिन अब पहनने में उन्हें शर्म आ रही है।
विज्ञापन


कैंपों में भी उमड़ी भीड़
स्मार्ट सिटी की वोटिंग कराने के लिए ट्राई फाउंडेशन ने साकेत स्थित गोल मार्केट के पास कैंप लगाया। सुबह से शाम तक चले कैंप में 753 लोगों ने वोटिंग किया। फाउंडेशन की अध्यक्षा सतनाम कौर, गुरुपीत कौर, अकित दानेखेल, गुरुप्रीत सिंह, हेमंत पांडे, सुनील आदि मुख्य रहे। भाजपा महिला मोर्चा महानगर की मीडिया प्रभारी सीमा श्रीवास्तव ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में कैंप लगाया। सुबह से शाम तक 376 लोगों ने वोटिंग किया। डॉ. विनय गुप्ता, संजीव शर्मा, नरेंद्र राष्ट्रवादी, पार्षद पंकज कतीरा, अमित शर्मा, मनोज जोशी, मयंक, ऋषभ, आकाश, संदीप मौजूद रहे। अमर उजाला के सहयोग से न्यू विल्सेनिया पब्लिक स्कूल समिति की ओर से काजीपुर, जागृति विहार सेक्टर सात में कैंप लगाया गया। दोनों कैंपों पर सुबह से शाम तक वोटिंग के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। समिति प्रमुख राहुल शर्मा का कहना है कि चार दिन में कैंपों पर दो हजार से अधिक वोटिंग कराई गई है। कैंपों पर महेंद्र सिंह, अजय दीपक, विपिन, बाबूराम, मनोज, शिवम, चंद्रपकाश, कुसुमलता शर्मा, साधना गौड, जोगिन्दर, अनुज, लीलावती, शविम, कृष्णा, लक्ष्मी, अक्षय व विशाल आदि मुख्य रहे। वार्ड पार्षद रश्मि तेवतिया के सहयोग से रविंद्र तेवतिया ने नंगलाबटटू मार्ग पर स्मार्ट सिटी कैंप लगाया। ऑफलाइन 800 लोगों ने वोटिंग की। कैंप में तुषार गर्ग का मुख्य सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें