फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, 10 फीट हवा में उछला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई के छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, 10 फीट हवा में उछला, गंभीर
विज्ञापन

मोदीपुरम। बाइक पर संत विहार जा रहे छात्र को रोक कर दो युवकों ने गाली गलौज की, जिनसे बचने के लिए उसने बाइक दौड़ाई तो वह डिवाइडर से टकरा गया, जिससे छात्र करीब 10 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार शाम की है।
विज्ञापन

हाईडल कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी वैभव यादव आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। वह मंगलवार शाम बाइक पर संत विहार कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवकों ने रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज की। आरोपी युवक उसके पीछे ईंट लेकर भागे। जिससे घबराकर वैभव ने बाइक तेजी से दौड़ा दी। अंधेरा होने व बाइक की गति तेज होने के कारण वह डिवाइडर से जा टकराया। जिससे वह उछलने के बाद सड़क पर गिरा। छात्र के सिर में चोट आई है। स्थानीय लोग उसे कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से दूसरे अस्पताल ले जाया गया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अभी तक आरोपी युवकों का सुराग नहीं लगा है। घटना के वक्त छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें