मेरठ..कंवलजीत..देररात 12.40 पर शुरू हुई बारिश बेगमपुल चौराहा.....संवाद
मेरठ/माेदीपुरम। शहर में रविवार को दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम को बारिश ने काफी राहत दी। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। जुलाई महीने में मानसून और सावन के शुरुआती दिन में अच्छी बारिश से किसानों को भी लाभ मिला।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश .7 मिमी दर्ज की गई। शहर के एक्यूआई स्तर में भी सुधार चल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 52 दर्ज किया गया। गंगानगर में 62, जयभीम नगर में 60, पल्लवपुरम 44, बेगमपुल में 55, दिल्ली रोड 59 एक्यूआई दर्ज किया गया। संवाद