फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा, कई ठिकानों पर पहुंचकर टीम कार्रवाई में जुटी

Thu, 19 Dec 2024 10:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। हालांकि विश्वकर्मा ग्रुप के मालिक कमल ठाकुर के यहां से टीम बुधवार को लाैट गई लेकिन पार्टनर्स के यहां छापेमारी जारी रही। वहीं आज सुबह टीम ने अरिहंत प्रकाशन पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
मेरठ में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में विश्वकर्मा ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर आज सुबह शहर के बड़े प्रकाशक के यहां छापेमारी की है। बताया गया कि अरिहंत प्रकाशन के दफ्तर और मालिकों के आवास पर आयकर विभाग की टीम कई गाड़ियों में पहुंची और कार्रवाई शुरू कराई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: कादिर राना की बेटियों की जमानत पर सुनवाई आज, मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा

मेरठ बाईपास बिग बाइट के पास अरिहंत प्रकाशन कार्यालय और साकेत स्थित आवास पर आयकर के द्वारा छापा मार की गई। अरिहंत प्रकाशन के संचालक योगेश चंद जैन का साकेत में निवास है। इनके तीन बेटे दीपेश जैन, रितेश जैन और प्रवेश जैन पूरे व्यापार का संचालन करते हैं। कॉम्पिटेटिव बुक पब्लिकेशन में अरिहंत प्रकाशन देश के 5 बड़े पब्लिशर्स में नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल ठाकुर के यहां से लाैटी आयकर की टीम, पार्टनर्स पर कार्रवाई जारी
मेरठ में विश्वकर्मा ग्रुप के डायरेक्टर और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां आयकर विभाग की छापेमारी दो दिन तक चली। वहीं तीनों पार्टनर्स को अभी राहत नहीं है। तीन ऑफिसों पर आईटी टीम की कार्रवाई जारी है।

विश्वकर्मा ग्रुप के डायरेक्टर और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां जांच के बाद आयकर की एक टीम लौट गई। हालांकि बुधवार को दूसरे दिन ग्रुप में पार्टनर संजय जैन और मेरठ मॉल स्थित तीनों पार्टनरों के ऑफिस में रेड जारी रही। कार्यालय और घर में विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गई। कमल ठाकुर के घर से कैश, ज्वेलरी और सोने की गिन्नी बरामद की गईं। विभागीय अधिकारियों ने बरामद माल की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें