फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध को पेटेंट कराकर उद्यमिता से जोड़ना जरूरी : केपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभारती में इंग्लिश लिटरेरी वीक का शुभारंभ, जैविक विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित इंग्लिश लिटरेरी वीक का उद्घाटन हुआ। दूसरी ओर विज्ञान संकाय और अनुसंधान एवं विकास सेल में उद्यमिता पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
इंग्लिश लिटरेरी वीक में भाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रफत खानम (अंग्रेजी एवं विदेशी भाषाएं) ने स्वागत भाषण में भाषा की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया। संचालन विधि गोस्वामी ने किया। मुख्य आकर्षण ड्रामेटिक मोनोलॉग एवं रोल प्ले प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्रों ने रोमियो-जूलियट, न्यायालयीन अधिवक्ता, एनीमे पात्रों की पुनर्रचना और परी कथाओं जैसे विविध विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। मूल्यांकन डॉ. श्वेता भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रो. केपी रमेशा ने कहा कि शोध को पेटेंट कराकर उद्यमिता से जोड़ना आज की आवश्यकता है। अनुदान प्राप्ति की बारीकियां भी साझा कीं। अनुसंधान सेल के डीन प्रो. वैभव गोयल ने आभार जताया। सम्मेलन में सैकड़ों छात्र-शोधार्थी और प्राध्यापक शामिल हुए। इसका उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों को शोध को व्यावसायिक बनाने और पेटेंट प्रक्रियाओं की समझ प्रदान करना था। प्रथम स्थान रितिक धिगन एवं जॉर्ज सेलेस्टीन कास्मिर को मिला। द्वितीय स्थान पर विधि गोस्वामी एवं जिया मित्तल जबकि तृतीय स्थान अदिति को मिला। जैविक विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रो. केपी रमेशा ने कहा कि शोध को पेटेंट कराकर उद्यमिता से जोड़ना आज की आवश्यकता है। अनुदान प्राप्ति की बारीकियां भी साझा कीं। अनुसंधान सेल के डीन प्रो. वैभव गोयल ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें