फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार बंधु की बैठक में उठा बिजली कटौती और अतिक्रमण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। व्यापार बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के. बालाजी ने व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर करने का आश्वासन दिया। व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी के सामने बिजली, सुरक्षा, अतिक्रमण, सफाई सहित व्यापारियों से जुड़ीं अन्य समस्याएं रखीं। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज की दीवार पर सड़क के आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग व अन्य विभागों के प्रवर्तन दल शासन द्वारा निर्धारित प्रावधान के अनुरूप ही कार्रवाई करें। उन्होने कहा कि ग्राम बराल परतापुर में नाला निर्माण पूर्ण कराने के संबंध में वह एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अपर नगरायुक्त श्रद्धा शांडिल्यान ने कहा कि 50 माईक्रोन से ज्यादा की पॉलिथीन पर ईपीआर नंबर अंकित होता है इस पर कोई चालान नहीं किया जाता है।
मंडी शुल्क खत्म करने की मांग
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सराफा व्यापारी अमन जैन के परिवार को आर्थिक सहायता व जीएसटी विभाग से 10 लाख की बीमा राशि दिलवाने की मांग की। उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने व्यापारियों की सुरक्षा की बात रखी। महामंत्री दलजीत सिंह ने मंडी समिति में लगने वाले 2.5% मंडी शुल्क को खत्म करने की मांग की। उन्होंने नगर निगम पर पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पराशर ने राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार पर सड़क की ओर अतिक्रमण को हटाकर गाड़ियों के लिए पार्किंग निर्माण कराने का अनुरोध किया। विपुल सिंघल महामंत्री मेरठ होटेलिएर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जिमखाना मैदान बुढ़ाना गेट मेरठ में विकास प्राधिकरण द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना की मांग रखी।
अघोषित विद्युत कटौती का विरोध
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने शहर में अघोषित विद्युत कटौती की बात रखी। नवीन गुप्ता ने कहा कि विद्युत कटौती के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है।
ये रहे मौजूद
बैठक में वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त आरपी सिंह, उपायुक्त प्रशासन एपी सिंह, उपायुक्त एसके पांडेय, अरुण वशिष्ठ, विनीत अग्रवाल शारदा, विपुल सिंघल, मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विष्णु दत पाराशर, हाजी इकराम, रजनीश कौशल, अनुज वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें