इन ग्राहकों के लाखों रुपये खाते से निकाले
गांव बेहड़ा सादात निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके खाते से वर्ष 2018 में तीन बार तीन लाख 61 हजार रुपये निकाले गए। इसके अलावा वर्ष 2019 में माह जनवरी में दो लाख रुपये की नकदी निकाली। गांव खाईखेड़ा के अबाद के खाते से 33 हजार रुपये की नगदी निकाली। ग्राम प्रधान प्रकाशवीर ने बताया कि इस तरह से ही क्षेत्र के गांवों के लोगों के खाते से हजारों रुपयों की नकदी निकाली गई। प्रधान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक कार्रवाई से बचने के लिए ग्राहकों के रुपये देने के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है।
ककरौली के एसबीआई शाखा में घपलेबाजी की जानकारी मिली है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच पड़ताल में दोषी पाए जाने पर शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अमित गुंदेला, एलडीएम।
ककरौली के एसबीआई शाखा में लाखों रुपयों की घपलेबाजी की शिकायत मिली है। जांच के बाद शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक।
ग्राहकों की ओर से प्रबंधक व कर्मचारियों के विरुद्ध लाखों रुपयों निकालने की तहरीर दी गई है। शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था। बैंक के उच्चाधिकारी जांचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको ले गए हैं। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- जितेंद्र अंबावत, थानाध्यक्ष ककरौली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/