फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran conflict impact: दवा पर भी असर, पैरासिटामॉल समेत कई साल्ट हो गए महंगे

Sat, 14 Mar 2026 12:03 PM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Israel-Iran conflict impact: इस्राइल ईरान युद्ध के असर से दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दाम बढ़ गए हैं। मेरठ में पैरासिटामॉल समेत कई दवाओं के साल्ट 20 से 40 फीसदी तक महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
दवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इजराइल-अमेरिका और ईरान के युद्ध की वजह से पैरासिटामॉल समेत कई दवाओं के साल्ट मंहगे हो गए हैं। दवा में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट-एपीआई) 25 से 40 फीसदी तक महंगा होने से दवाओं के उत्पादन पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


हालत यह है कि दवाओं के दाम में 20 से 40 फीसदी तक उछाल आ गया है। एपीआई के दाम में बढ़ोतरी से फार्मा उद्यमियों के ऑर्डर को डिस्ट्रीब्यूटर व एपीआई उत्पादकों ने रद्द कर नए दाम पर ऑर्डर देने को कहा है।

यह भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान युद्ध असर: ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से मेरठ में गैस एजेंसियों पर भीड़, सिलिंडर के लिए लगी लंबी लाइन

विज्ञापन

जिला ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक  दवाओं के कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि ने स्थिति गंभीर बना दी है। एपीआई के दाम में बढ़ोतरी से सस्ती दवा बनाना मुश्किल हो गया है। दवा कंपनियां सरकार की तय कीमतों के तहत ही जरूरी दवाओं का उत्पादन करती हैं, लेकिन कच्चे माल के दाम बढ़ने के बावजूद दवाओं की कीमत बढ़ाना संभव नहीं है। ऐसे में उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल रज्जन बताते हैं कि एपीआई के दाम अचानक बढ़ा दिए गए हैं। अगर इसी तरह कीमतों में वृद्धि जारी रही तो दवा उत्पादन प्रभावित होना तय है। रजनीश कौशल ने बताया कि 40 फीसदी तक दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने चेताया कि आने वाले समय में जीवन रक्षक दवाओं की वैश्विक बाजार में कमी भी हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ गई दवा की कीमतें
दवा कारोबारी आयुष ने बताया कि गले के इन्फेक्शन में काम आने वाले एजिथ्रोमाइसिन की तीन गोली 80 रुपये की थीं जो अब 98 रुपये की हो गई हैं। इसी तरह ग्लिसरीन की 100 ग्राम की शीशी के दाम 160 रुपये हो गए हैं। 10 गोली का पैरासिटामॉल का पत्ता आठ से बढ़कर 14 रुपये हो गया है।

मोंटेलूकास्ट सोडियम की 10 गोली का पत्ता 180 रुपये का था, जो अब 240 का हो गया है। दर्द निवारक डायक्लोफेनक सोडियम की 10 गोली 20 रुपये की थीं, जो अब 35 रुपये की हो गई है। ऐसे ही एंटीबायोटिक सिप्रोफ्लोक्सेसिन का 10 गोली का पत्ता 48 के बजाय 60 रुपये में मिलेगा। एंटीबायोटिक एमिकासिन का 10 गोली का पत्ता 113 से बढ़कर 140 रुपये का हो गया है। 

एपीआई के पुराने और नए दाम
दवा     पुराना दाम      नया दाम
अस्किलोफिनेक     935   975
पैरासिटामॉल     255     310
क्लोरोग्जोन    710      880
 एमडीसी     45      60
 मिथाइलकोबालामिन      1.15 लाख     1.35   लाख  
पोटेशियम क्लैवुलनेट           15000      17500
 प्लेन पॉली      360    390
बेस पॉली     410     450
 पॉली बैग     114      170
 पीवीसी    112      150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें