फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas Conflict: इस्राइल से बेटी संग सकुशल भारत लौटीं जयदीप कौर, परिवार में खुशी का माहौल

Fri, 13 Oct 2023 11:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Israel-Hamas Conflict : मेरठ निवासी जयदीप कौर और उनकी बेटी इस्राइल से सुरक्षित भारत वापस लौट आईं हैं। अभी उनके पति वहीं पर है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ मोहित रंधावा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर निवासी जयदीप कौर और उनकी बेटी इस्राइल से सकुशल भारत लौट आई हैं। बताया गया कि उनके पति कुछ दिन बाद आएंगे। उधर, जयदीप कौर व बेटी के लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


मोहित रंधावा के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि बच्चे इजराइल से सुबह दिल्ली आ गए थे और वह दिल्ली में मेरे छोटे बेटे के साथ उनके आवास पर है। शायद कल गांव में आ सकते हैं।

बता दें कि कई देशों के लोग युद्ध के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनके दिन और रात दहशत के साये में बीत रहे हैं। भारत के भी कई परिवार इस्राइल में रहते हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले मोहित रंधावा भी इन्हीं में से एक हैं। युद्ध के दौरान वह पत्नी और बेटी सहित इस्राइल में फंस गए। परिजनों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया था कि फ्लाइट रद्द होने के कारण वह अपने देश नहीं लौट पा रहे हैं। हालांकि अभी तक परिवार सुरक्षित है। लेकिन शुक्रवार को मोहित की पत्नी व बेटी भारत लौट आई हैं।

जानकारी के अनुसार, किठौर क्षेत्र के गांव शौलदा निवासी मोहित रंधावा ने आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है। दंपती की तीन साल की बेटी कीरत कौर भी है। 2020 में मोहित जुकरबर्ग यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल की पढ़ाई करने के लिए इजराइल गए थे। बाद में उन्होंने पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत कौर को भी अपने पास इजराइल बुला लिया था।

यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

मोहित की पत्नी जयदीप कौर अमरोहा के भाजपा नेता गुरेंद्र सिंह की भतीजी है। मोहित रंधावा के परिजनों ने बताया कि मोहित परिवार सहित 12 अक्तूबर को वापस आने वाले थे, लेकिन हमला होने के बाद सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। परिवार और भारतीय दूतावास भी लगातार उनके बारे में लगातार संपर्क बनाए हुए है। बता दें कि जयदीप कौर अमरोहा के भाजा नेता सुरेंद्र सिंह ढिल्लो के भाई की बेटी हैं।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें