फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में इस्माईल कॉलेज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज ने उत्तर प्रदेश महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर जारी होने वाली प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज का दावा है कि मंडल के सभी कॉलेजों को पीछे छोड़ते हुए कॉलेज ने 66.62 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


यह रैंकिंग प्रत्येक माह 44 बिंदुओं के आधार पर जारी की जाती है। उत्तर प्रदेश में महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से इस पोर्टल को सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज द्वारा तैयार किया गया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने बताया कि यह रैंकिंग अप्रैल की है। प्रमाण पोर्टल के तहत 44 अलग-अलग बिंदुओं पर महाविद्यालयों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। इसी आधार पर प्रदेश के टॉप-10 कॉलेजों की सूची जारी की जाती है। अप्रैल माह की रैंकिंग में आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज ने 66.62 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज ने अधिकांश मूल्यांकन बिंदुओं पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें