फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने किया विस्तार

विज्ञापन
सरधना। बिनोली रोड स्थित देवी मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन की बैठक आय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बिनोली रोड स्थित देवी मंदिर प्रांगण में भाकियू क्रांतिकारी संगठन की बैठक आयोजित की गई। किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और देश की उन्नति में उन्हें आगे आकर योगदान देना चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल फौजी, यज्ञ दत्त शर्मा, संजय चौहान, अरुण सोम व अन्य ने भी विचार रखे। संचालन जिला महासचिव बसंत सोम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का विस्तार करते हुए विक्की सैनी को युवा जिला उपाध्यक्ष, दीपक सिंघानिया को युवा नगर अध्यक्ष सरधना, प्रिंस कुमार को युवा नगर मंत्री सरधना और प्रियांशु प्रजापति को युवा नगर उपाध्यक्ष सरधना नियुक्त किया गया। युवा जिला अध्यक्ष मेरठ संगीत सोम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर रविंद्र प्रधान, अरुण कुमार, विकास सोम, जिला महामंत्री सुनील प्रजापति, जिला मंत्री सत्येंद्र सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें