फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में पहचान पत्र नहीं दिखाया तो जाएगी नौकरी

Sun, 13 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट मो. इजाज के पकड़े जाने के बाद छावनी क्षेत्र में सेना और कैंट बोर्ड सतर्क हो गए हैं। सेना छावनी में पहले से ही ओल्ड ग्रांट बंगलों में रह रहे लोगों का सत्यापन कर रही है। वहीं अब कैंट बोर्ड ने संविदा कर्मचारियों की जांच करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


छावनी की सुरक्षा को लेकर सभी ओल्ड ग्रांट बंगलों में अवैध कब्जों और अनाधिकृत तरीके से रह रहे लोगों की छानबीन की जा रही है। अब कैंट बोर्ड ने अपने सभी संविदा कर्मचारियों पर नजरें गड़ा दी हैं। छावनी अधिशासी अभियंता (सीईई) अनुज सिंह ने बताया कि सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि 17 दिसंबर को सभी संविदा कर्मचारी उनके सामने प्रस्तुत होकर अपना पहचान पत्र दिखाएंगे।

इसमें आईडी प्रूफ से लेकर अन्य दस्तावेज शामिल होंगे। जो संविदा कर्मचारी ऐसा नहीं कर पाएंगे उन्हें तुरंत नौकरी से बाहर कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


400 से ज्यादा है संविदा कर्मचारी
कैंट बोर्ड में 400 से ज्यादा संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें मुख्य रूप से 150 सफाई कर्मचारी सब एरिया में तैनात हैं। इसके अलावा गांधी बाग, इंजीनियरिंग विभाग और सिविल एरिया की सफाई व्यवस्था के लिए भी संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें