फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूफी जी हैं क्या घर पर...और कर दी फायरिंग, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में सोमवार रात स्कूटी सवार हेलमेट लगाए दो हमलावरों ने हकीम शाहिद पर फायरिंग कर दी। हमले में वे बाल-बाल बच गए। भागते हुए शहीद ने हमलावर से तमंचा छीन लिया। फायरिंग होने से वहां पर दहशत फैल गई। सीओ दौराला सुचित सिंह का कहना है कि दो आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। एक तमंचा और एक लोई बरामद की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर की रात में करीब 10:30 की है। सोफीपुर में हकीम शाहिद अपने बेटे चांद और पत्नी शबनम के साथ रहते हैं। वह घर पर ही हकीम का काम करते हैं। उनके घर पर किराए पर सूफी आरिफ भी रहते थे। इस समय वह कहीं दूसरी जगह पर रहते हैं। स्कूटी पर सवार हेलमेट लगाए और मुंह ढके दो हमलावर पहुंचे। एक स्कूटी के पास खड़ा रहा और दूसरा शाहिद के घर पर पहुंचा। हमलावर ने पूछा कि सूफी जी घर पर है क्या शाहिद ने कहा कि आप कौन यहां कोई नहीं रहता है।
शाहिद ने छीन लिया तमंचा
शाहिद को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया और हमलावर भागने लगा और भागते हुए उसने फायरिंग कर दी। शाहिद ने भी पीछे भागते हुए एक तमंचा छीन लिया हमलावर तमंचा और अपनी लोई छोड़कर स्कूटी पर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें