फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेड़ों की नीलामी प्रकरण ने पकड़ा तूल, सवालों के घेरे में आए ये अफसर

Thu, 13 Sep 2018 06:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिंचाई विभाग के अफसरों द्वारा लाखों के पेड़ों की नीलामी हजारों में कराने का प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है, क्योंकि नीलामी से पूर्व न तो सिंचाई विभाग के अफसरों ने नीलामी के लिए कोई प्रचार-प्रसार कराया है और न ही काटने वाले पेड़ों का सही ढंग से मूल्यांकन किया। इससे अब सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ-साथ वन विभाग के अफसरों पर भी सवाल उठने लगे हैं। अन्य ठेकेदारों ने भी नीलामी में न बुलाने पर नाराजगी जताई और डीएम से हस्तक्षेप कर दोबारा से पेड़ों की नीलामी कराने की मांग की।

विज्ञापन

  
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सिंचाई विभाग के अफसरों ने कुछ ठेकेदारों पर मेहरबानी कर सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर एक गोपनीय बैठक कर कार्यालय परिसर सहित पूर्वी यमन नहर और रमाला विभागीय क्षेत्र में खड़े करीबन 19 पेड़ों की नीलामी जो करीबन 3 से 4 लाख रुपये के थे, उसकी नीलामी मात्र 96 हजार रुपये के करीब कर दी और अब पेड़ों को काटने की तैयारियां की जा रही है। यह प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है, क्योंकि रटौल और सिवाल खास के कुछ ठेकेदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि नीलामी से पूर्व न तो नीलामी का प्रचार-प्रसार कराया और न ही किसी समाचार पत्र में नीलामी की सूचना प्रकाशित कराई।

विज्ञापन

ठेकेदारों ने बताया कि नीलामी की जानकारी उन्हें तब मिली जब गुपचुप तरीके से नीलामी कर दी। बताया जाता रहा है कि कटने वाले पेड़ों का मूल्यांकन भी सही ढंग से नहीं कराया। इससे वन विभाग के अफसरों पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब नाराज ठेकेदार और समाजसेवियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर पेड़ों की नीलामी को दोबारा से कराने की मांग उठाई। 

इस संबंध में एसडीओ अनेक सिंह ने कहा प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई होगी। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनके संज्ञान में इन पेड़ों की नीलामी का मामला सामने नहीं आया है। मूल्यांकन किसी ढंग से किया है, इसकी जांच कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें