फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति महोत्सव : ऐसे करें गणेश पूजा, चंद्रमा देखने से बचें, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Thu, 13 Sep 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गणपति उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...। आज से दस दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र की तरह यूपी के विभिन्न शहरों में भी गजानन के स्वागत और उत्सव को उत्साह से मनाया जा रहा है। मंदिरों, सामुदायिक भवनों के अलावा घरों में गणपति स्थापित किए जा रहे हैं। फूलों, चुन्नियों, गुब्बारों से स्थान की सजावट की गई है। भोग के लिए बेसन व बूंदी के लड्डू एवं मोदक खास रूप से तैयार किए गए हैं। आगे देखें किस तरह करनी चाहिए गणपति भगवान की पूजा:-
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महाराष्ट्र में गणपति पूजन के लिए विशेष तौर से मोदक तैयार होते हैं। शहर में भी महिलाएं गणेशजी के भोग के लिए चावल के आटे व गुड़, नारियल के परंपरागत मोदक तैयार कर रही हैं। वहीं इंस्टेंट मोदक भी बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को घरों में गणपति पूजन की तैयारियां होती रहीं। गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी की स्थापना होती है। दस दिन बाद गजानन विदा होंगे।
 
ऐसे करें गणेश पूजा
गणेश जन्मोत्सव पर नए गणेश का विग्रह अथवा 9 इंच छोटी मूर्ती अपने घर में शुद्धतापूर्ण उत्तर दिशा में इस प्रकार स्थापित करें कि पूजा के समय मुख उत्तर दिशा कि ओर हो। हरे रंग का वातावरण श्री गणेश  को भी तथा गणेश जी के उपासक बुध देव को भी अत्यंत प्रिय है।

पं. विनोद त्यागी का कहना है कि जो लोग उपवास एवं व्रत का संकल्प लेकर गणेश विग्रह को सिन्दूर का चोला चढ़ाते हैं तथा पांच कि संख्या में बूंदी के लड्डू, दूब घास, शंख, घंटे, घड़ियाल से गणेश जी की आरती करते हैं उन पर श्री गणेश जी की कृपा होती है। ज्योतिष भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि इस दिन गणेश जी द्वारा चंद्रमा श्रापित हुए थे। भाद्र शुक्ल चतुर्थी को जो भी चन्द्र दर्शन करेगा वह कलंकित होने का योग बना लेगा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें