मेरठ। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीमों ने हापुड़ अड्डे के आसपास की 22 दुकानों, होटलों और मीट की दुकानों की जांच की। डीएम के निर्देश पर की गई जांच के बाद बिना लाइसेंस चल रही पांच दुकानों को बंद कराते हुए संचालकों को तीन दिन में लाइसेंस बनवाने का समय दिया गया।
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीमों ने निरीक्षण में कुछ जगह साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। एफएसडीए चीफ के आदेश पर टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिकारियों ने होटल और ढाबा संचालकों को निरीक्षण के बाद सुरक्षा और सुधार संबंधी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कई ढाबा संचालकों को नोटिस भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मीट को ढककर रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। मीट की दुकानों के लिए भी लाइसेंस होना जरूरी है।
पांच व्यापारियों को दिया तीन दिन का समय- टीम द्वारा हापुड़ अड्डा और आसपास की 22 दुकानों पर जांच की गई है। इसमें पांच दुकानों को बंद कराकर लाइसेंस बनवाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। गुणवत्ता और सफाई आदि के संबंध में भी सख्ती से दिशा निर्देश दिए गए हैं। - रवि शर्मा, चीफ, एफएसडीए।