फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः आधी रात को सादा कपड़ों में बाइक पर निकले आईपीएस अधिकारी, पहचान नहीं पाई पुलिस

Mon, 14 Sep 2020 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी डॉ. ईरज राजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रात के 11:00 बजे का वक्त था। बेगमपुल स्थित आबूलेन चौकी पर अचानक सफेद रंग की एक अपाचे बाइक रूकती है। बाइक पर जो शख्स थे, चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। काले रंग का हेलमेट उतारा और लोवर टी शर्ट पहने यह शख्स को अचानक पुलिसकर्मी भी नहीं पहचान पाए। जैसे ही सिपाहियों से पूछा कि ड्यूटी रजिस्टर कहां है, यह सुनते ही चौकी पर मौजूद दो सिपाहियों के होश उड़ गए। अचानक सिपाही हैरान रह गए और सलाम करते नजर आए। 

विज्ञापन


5 मिनट में ही आबूलेन चौकी इंचार्ज एसओ सदर विजय भी पहुंच गए। बाइक पर चेकिंग करने वाले यह कोई और नहीं बल्कि 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉक्टर ईरज राजा हैं। जो एएसपी कैंट हैं। रात में एएसपी ने अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी चेक की। शुरुआत में कहीं भी पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं पाए। 

एएसपी कैंट ईरज राजा रात में लालकुर्ती में पेठ पुलिस चौकी, जीरोमाइल, बेगमपुल, फवारा चौक, सोतीगंज स्थित मैन चौराहा, भैंसाली बस अड्डा, रेलवे रोड, जैन नगर तिराहा, और बागपत गेट तक अकेले ही बाइक से निकले। एएसपी ने बताया कि कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी शुरुआत में पहचान नहीं पाए हैं। लेकिन रात में रोस्टर के अनुसार जहां जहां पुलिस की ड्यूटी थी उनमें पुलिसकर्मी मिले। संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह रात में ड्यूटी के समय अपने क्षेत्र में ही रहें। रात 2:00 बजे के बाद जो भी रात्रि अफसर हैं वह जीप में गश्त पर रहेंगे। एएसपी ने अपनी सरकारी गाड़ी और सुरक्षाकर्मी आवास पर ही छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें