केस-2 : सदर बाजार थाना क्षेत्र के होटल लाभ महल में बीती 17 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर आईपीएल पर खेले जा रहे ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड किया। यहां से कई लोग पकड़े गए। जिनके पास से ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा काफी सामान बरामद हुआ।
होटलों की मिलीभगत का खुलासा
सिविल लाइन या फिर सदर बाजार क्षेत्र स्थित होटल में मिलीभगत के संकेत मिले हैं। नियमानुसार होटल में रुकने वाले का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज कर आईडी जमा कराई जाती है। हालांकि दोनों ही होटल में इसे लेकर लापरवाही बरती गई है। चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस से बचने के यहां इंतजाम भी किए गए थे। हालांकि वे कारगर साबित नहीं हुए।
पुलिस ने कई जगह कार्रवाई कर ऑनलाइन सट्टा पकड़ा बल्कि कड़ी कार्रवाई की। आगे भी टीम लगाई गई है। होटलों की खास निगरानी करने के निर्देश थानेदारों को दिए हैं। लापरवाही मिलने पर होटलों पर भी कार्रवाई संभव है।
-डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/