फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जांच में 217 क्विंटल सरकारी राशन गायब, डीलर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। पिठलोकर गांव में उचित दर विक्रेता पर सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप विभागीय जांच में सही पाए गए हैं। जांच के दौरान जून और जुलाई माह का करीब 217 क्विंटल सरकारी राशन अभिलेखों के अनुरूप मौके पर नहीं मिला। मामले में आपूर्ति विभाग ने राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दुकान के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कई माह से राशन वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद आपूर्ति विभाग की टीम ने उचित दर की दुकान की जांच की। जांच में अभिलेखों के अनुसार जहां करीब क्विंटल राशन उपलब्ध होना चाहिए था, वहां मात्र तीन क्विंटल राशन ही मिला।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर आपूर्ति विभाग ने संबंधित राशन डीलर के खिलाफ थाना सरधना में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उसकी उचित दर की दुकान को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्रा ने बताया कि जांच में 217 क्विंटल सरकारी राशन कम पाया गया है। इस संबंध में संबंधित डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभागीय स्तर पर उचित दर की दुकान के निलंबन सहित अन्य नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें